ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jharkhand Weather Forecast : सूरज की तप‍िश से राहत देगी बार‍िश, इन ज‍िलों में चलेगी तेज हवा, ठनका से रहना है बचकर

Jamshedpur : गर्मी से परेशान लोगों को ल‍िए राहत की खबर है. सूरज की तप‍िश से बार‍िश राहत देगी. मौसम व‍िभाग ने तात्‍काल‍िक मौसम चेतावनी में बताया है क‍ि अगले एक से तीन घंटे में झारखंंड के पूर्वी स‍िंंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्ज के मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्ष होने की संभावना है. साथ में ज‍िले के कुछ स्‍थानों पर तीस से चालीस क‍िलोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम व‍िभाग ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह क‍िया है क‍ि वे सतर्क और सावधन रहें. सुरक्षि‍त स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. ब‍िजली के खंभों से दूर रहे. क‍िसान अपने खेतों में नहीं जाए एवं मौसम सामान्‍य होने की प्रतीक्षा करें.

ये भी पढ़ें- जानिए किस अखबार की 200 वीं वर्षगांठ में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी, इस अखबार का प्रकाशन तब शुरू हुआ, जब देश में हिंदी में कोई अखबार नहीं था

Related Articles

Back to top button