Lead NewsNationalRanchiSports

न्यूजीलैंड की T20 टीम का ऐलान, विलियमसन की छुट्टी ! जानिए कौन करेगा Ranchi में होनेवाले मैच की कप्तानी

रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जायेगा दूसरा मैच

Ranchi : भारत के खिलाफ बुधवार से से शुरू हो रही 3 टी20 की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बड़ी खबर यह है कि कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) सीरीज नहीं खेलेंगे.उनकी जगह टिम साउदी (Tim Southee) को टीम की कमान सौंपी गई है.

जानकारी मिली है कि केन विलियमसन ने टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से खुद को टी20 सीरीज से अलग कर लिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 की सीरीज के बाद 2 टेस्ट भी खेले जाने हैं. सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में होगा. जबकि दूसरा 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी. इसलिए विलियमसन ने इस पर फोकस करने के इरादे से टी20 सीरीज नहीं खेलने का फैसला लिया.
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इस टीम में डेरिल मिचेल, मार्टिन गुप्टिल, ग्लेन फिलिप्स के कंधों पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी. जबकि टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे. ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर बतौर स्पिन गेंदबाज टीम को मजबूती देंगे.

इसे भी पढ़ें : पटना से लापता हिमांशु चकुलिया से बरामद, परिजनों को सौंपा

जयपुर में होगा पहला टी20 मुकाबला

विलियमसन टी20 विश्व कप का फाइनल हारने के 24 घंटे बाद 15 सदस्यीय न्यूजीलैंड टीम के साथ सोमवार शाम को जयपुर पहुंचे. यहीं बुधवार को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा. तीसरा औऱ आखिरी मुकाबला रविवार को होगा.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर कहा, ” टेस्ट टीम के विशेषज्ञ खिलाड़ी जयपुर में पहले से ही ट्रेनिंग कर रहे हैं. विलियमसन अब इस ग्रुप के साथ जुड़ेंगे. क्योंकि वो टेस्ट सीरीज पर पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं.
NZC ने पुष्टि की कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, जिन्हें दाहिनी पिंडली में खिंचाव के कारण टी20 विश्व कप छोड़ना पड़ा था. वो तेजी से रिकवर हो रहे हैं और उनके टी20 सीरीज के लिए फिट होने की पूरी उम्मीद है.

न्यूजीलैंड की 3 टी20 की सीरीज के लिए टीम : मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सिफर्ट, मार्क चैपमेन, जिमी नीशम, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, मिचेल सैंटनर, टॉड एश्टेल, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी (कप्तान)

इसे भी पढ़ें : बड़े भाई से मजदूरी मांगने पर किया हमला, घायलावस्था में पहुंचा अस्पताल

Related Articles

Back to top button