Jamshedpur

पटना से लापता हिमांशु चकुलिया से बरामद, परिजनों को सौंपा

Chakulia : पटना से 12 नवंबर से लापता हिमांशु कुमार (12) को पुलिस ने चकुलिया से बरामद किया है. वह एक पैसेंजर ट्रेन में ठंड से ठिठुर रहा था, तभी एक युवक की उसपर नजर पड़ी थी. इसके बाद उसे चकुलिया पुलिस को सौंप दिया गया. परिजनों को घटना की जानकारी देकर उन्हें सौंप दिया गया. परिवार के लोगों ने मेहंदीपुर थाने में गुमशुदगी का एक मामला भी पूर्व में दर्ज कराया था.

क्रिकेट खेलने से मना करने पर छोड़ा था घर

हिमांशु का कहना है कि उसकी मां ने उसे 12 नवंबर को क्रिकेट खेलने से मना किया था. इसके बाद उसने घर से 500 रुपये लेकर जमशेदपुर के लिए चला था. उसकी नानी का घर यहीं पर है. इसके पहले ही विशाल की नजर हिमांशु पर पड़ गई. हिमांशु ने जब पूरी कहानी बताई तब उसने उसे खाना खिलाया और थाने पर लेकर पहुंचा.

इसे भी पढ़ें- बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील पर बिरसा की उपेक्षा का लगाया आरोप, जमशेदजी की  प्रतिमा पर धरना पर बैठे

 

Related Articles

Back to top button