
Lohardaga: कुडू थाना क्षेत्र के बाजार टांड के रहने वाले युवक मौसम सोनी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि युवक मौसम सोनी अपनी प्रेमिका की मौत के बाद से मानसिक तनाव में रहता था. वह डांस अकादमी चलाता था.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand के DGP एमवी राव ने कहा : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का सख्ती से करा रहे पालन
फांसी के फंदे से लटका मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार युवक कुडू में थ्री डी डांस अकादमी चलाता था. गुरुवार को खाना लेकर मां उसके कमरे में गयी तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है. उसका शव पंखे के हुक के सहारे लटक रहा था. यह देख मां ने लोगों को बुलाया.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी. सूजना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रेमिका की मौत के बाद सदमे में रहता था युवक
लोगों ने बताया कि युवक प्रेमिका की मौत के बाद से काफी तनाव में रहता था. 15 जनवरी को लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत ईटा गांव की खेत से एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ था.
बरामद शव की पहचान गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह के रूप में हुई थी. युवती कुडू स्थित थ्री डी डांस अकादमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखाती थी. वहीं उसकी मुलाकात मौसम सोनी से हुई थी. दोनों में प्रेम संबंध था. लेकिन युवती की मौत के बाद से मौसम परेशान रहा करता था.
इसे भी पढ़ें- ब्रेकिंग: ओडिशा ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया, ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध, शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद




