
Samastipur: बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक कर रही है. ताकि शराबबंदी को जिले में सही तरीके से धरातल पर उतारा जा सके. इस बीच समस्तीपुर के बिथाना थाना एरिया के बनभौरा उतक्रमित मध्य विद्यालय के कैंपस से पुलिस ने ट्रक पर लदी 1123 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने एक कार एवं एक बाइक भी बरामद किया. पकड़ी गई शराब हरियाणा निर्मित है. मौके से सभी तस्कर फरार हो गए हैं. माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब मंगाई गई थी.
इसे भी पढ़ें : जेल से छूटे बाइक चोर को 45 दिनों तक नहीं मिला जॉब तो करने लगा छिनतई




