
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू कर्मू चौक का रहने वाले रवि दत्ता ने अपने भाई से जब मजदूरी का रुपये मांगा, तब उसने मंगलवार को फहसूल से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद घायल रवि मानगो थाने पर पहुंचा हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवा दिया.
भाई से करवाया था वेटर का काम
रवि ने बताया कि उसके बड़े भाई मंटू दत्ता ने रविवार को एक शादी की पार्टी में वेटर बनाकर ले गया था. वहां पर उसे 200 रुपये मजदूरी मिलना था, लेकिन भाई ने उसे मजदूरी नहीं दिया. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था और मारपीट तक जा पहुंची.
इसे भी पढ़ें- पटना से लापता हिमांशु चकुलिया से बरामद, परिजनों को सौंपा




