
Jamshedpur : दुर्गापूजा को लेकर शहर के लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है. कोरोनाकाल से थोड़ी राहत मिलते ही युवा शॉपिंग के लिए उत्साहित हैं. जो युवा शॉपिंग के लिए दुकानों तक पहुंच रहे हैं उनके हिसाब से प्लाजो, कुर्ती, कार्गो डेनिम और सेमी विंटर की डिमांड ज्यादा है. कोरोनाकाल के कारण इस साल पूजा में और कुछ नया नहीं है. शहर के दुकानदारों ने बताया कि लड़कों को विंटर कलेक्शन ज्यादा पसंद आ रहा है. उनका कहना है कि दुर्गापूजा के समय हल्की ठंड पड़ने लगती है. इसलिए हमें विंटर कलेक्शन पर लड़कों का ज्यादा फोकस रहता है. अभी भी कार्गो डेनिम लड़कों की पहली पसंद बनी हुई है.

युवतियों को पसंद है इंडियन ड्रेस
दुकानदारों ने बताया कि लड़कियों को इस बार पूजा के समय इंडियन ड्रेसेस काफी पसंद आ रही है. ज्यादातर लड़कियां जिस रंग का सूट या साड़ी ले रही है उस रंग का कलर फुल मास्क पर ज्यादा फोकस कर रही है.इस शहर में कोविड के बाद पहली बार पंडाल जाने का मौका मिलेगा. मैं तो इस बार इंडियन आउट फीट में माता रानी के दर्शन करने जाऊंगी. साथ ही मैंने कलरफुल मास्क भी अपने लिए खरीद लिया है.-श्वेता कुमारी

मैं इस बार शर्ट और कार्गो जींस अपने लिए खरीदी है. साथ ही इस महामारी के बाद पंडाल के अंदर जाकर मां दुर्गा का दर्शन करेंगे. सबसे ज्यादा खुशी इसी बात की है.-सूरज कुमार

दुकानदार ने क्या कहा
सबसे पहले माता रानी से प्रार्थना रहेगी कि अब कभी कोरोना लौटकर नहीं आए. अभी तक तो महिलाओं में इंडियन ड्रेसेस की डिमांड ज्यादा देखी जा रही है. युवतियों की पहली पसंद प्लाजो बनी हुई है. साथ ही इस बार मैचिंग मास्क का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है. -पूनम भाटिया

कोरोना महामारी के बाद इस बार थोड़ा मार्केट सुधरा है. महिलाओं और युवतियों में ज्यादातर इंडियन ड्रेसेस की मांग है. इसको ध्यान में रखते हुए एक लौट बाहर से मंगवा लिया है.
-रेहान
इसे भी पढ़ें-




