
Hazaribag: झारखंड राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के बरही, चौपारण और सदर प्रखंड की सखी मंडल की दीदियां रक्षाबंधन के लिए रेशम की राखियां तैयार कर रही हैं. इन तैयार राखियों को पलाश ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध कराई जा रही हैं. दीदियों की बनाई गईं राखियों को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं.
इसे भी पढ़ेंःराहतः 154 दिनों के कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंची, सक्रिय मरीज भी कम
जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी ने बताया कि इन प्रखंडों में पलाश ब्रांड की राखियां स्थानीय बाजार सहित ऑनलाइन माध्यम से खूब बेची जा रही है. इन राखियों को काफी पसंद किया जा रहा है. इस तरह सखी मंडल की दीदियां आर्थिक रूप से संपन्न हो रही हैं. उन्होंने बताया कि हर त्योहार पर सखी मंडल की दीदियां विभिन्न प्रकार की सामान बनाती हैं.




