
New Delhi : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया. आईसीसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा. इसी दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा. वहीं भारत टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.
इसे भी पढ़ें :पलाश ब्रांड से रेशम की राखियां तैयार कर रहीं ये दीदियां, खूब हो रही बिक्री
पहले भारत में प्रस्तावित था टूर्नामेंट
टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन पहले भारत में प्रस्तावित था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फैली वैश्विक महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे यूएई और ओमान में स्थानांतरित कर दिया.
Mark your calendars 📆
Get ready for the 2021 ICC Men’s #T20WorldCup bonanza 🤩
— ICC (@ICC) August 17, 2021
इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान संकटः फंसे भारतीयों की हुई सुरक्षित रवानगी, रूस खुलकर तालिबान के समर्थन में उतरा




