JharkhandNEWSRanchi

ओडिशा रेल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुःख

Ranchi : ओड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह भीषण घटना बहुत दुःखद एवं पीड़ादायक है. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों व दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में घायल लोग के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को वज्रपात समान यह पीड़ा सहने की शक्ति दें.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जताया दुःख

ओडिशा में बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार के साथ पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई करें और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वंय लें.

Related Articles

Back to top button