
Gaya : जिले के चंदोती थाना क्षेत्र के गुलनी पहाड़ी से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान वीरेंद्र मांझी के रूप में की गयी है. युवक की हत्या गोली मारकर किये जाने की बात कही जा रही है.
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. गौरतलब है कि अहले सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति की लाश गुलनी पहाड़ी के समीप पड़ी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढें:लालू प्रसाद की इको-इसीजी रिपोर्ट नॉर्मल, डॉक्टरों ने कुछ दवाएं लिखीं




