BiharLead NewsNEWS

कुदरत का कहर: रोहतास में वज्रपात से दो की मौत

Rohtas: जिले में तेज बारिश के दौरान वज्रपात गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना  नौहट्टा थाना क्षेत्र स्थित लोरी गांव की है. दोनों युवक रविवार की  रात बाजार से घर लौट रहे थे तभी तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के दौरान ठनका गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के सलमा पहाड़ी गांव निवासी प्रभु कुमार तथा गुड्डू कुमार रविवार को घर का सामना खरीदने के लिए बाजार गए थे. बाजार से खरीददारी कर दोनों देर शाम घर लौट रहे थे तभी तेज बारिश शुरू हो गई. दोनों छिपने के लिए जगह ढूंढ रहे थे इसी दौरान ठनका गिरने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: 122 करोड़ में बरियातू से कांके रोड को जोड़ने के लिए बनेगी दो लेन सड़क

 

Related Articles

Back to top button