JamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम जिले के 263 केंद्रों पर हुआ नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा शुक्रवार को कोविड गाइडलाइंन का पालन करते हुए जिले के 263 केंद्रों पर एक साथ ली गई. परीक्षा में पहली बार कक्षा 3, 5, 8 और 10वीं के छात्र एक साथ शामिल हुए. परीक्षा के जिला कोऑर्डिनेटर और डीएवी बिष्टुपुर की प्रिंसीपल प्रज्ञा सिंह ने बताया कि तीसरी शिक्षा नीति को लेकर बच्चों की परीक्षा ली जा रही है. साथ ही सारे केंद्रों में कोविड के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

नेशनल अचीवमेंट सर्वे क्या है

नेशनल अचीवमेंट सर्वे एक नमूना आधारित सर्वेक्षण है, जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए एक प्रामाणिक आंकड़ों का विस्तृत आधार उपलब्ध होता है. विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जा रहा है. सरकारी स्कूलों, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सीखने की क्षमता के आकलन के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे पूरे देश भर में एक साथ लिया गया.

इन विषयों से पूछे गये सवाल

एनसीआरटी की तरफ से तीन साल में एक बार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जाता है. शिक्षा विभाग द्वारा रैंडम स्तर पर जिले के स्कूलों का चयन किया गया. इन स्कूलों में कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित और ईवीएस तथा दसवीं के विद्यार्थियों कीं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिंदी, गणित तथा अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई.

इसे भी पढ़ें – सांप काटने के 28 घंटे बाद युवक की हुई मौत, वाइपर को अजगर समझ गया था पकड़ने

Related Articles

Back to top button