
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. इसी सिलसिले में झारखंड भाजपा के सह प्रभारी व बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव गुरुवार को धनबाद पहुंचे.
यहां सर्किट हाउस में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. भाजपा 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विधानसभावार बैठकें कर रही है.
इसे भी पढ़ें – #IPS नटराजन यौन शोषण मामला : याचिका वापस लेने के लिए सुषमा बड़ाईक को युवक ने धमकाया, पुलिस कर रही जांच
चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को धनबाद सर्किट हाउस में सभी छह विधानसभा के नेताओं के साथ अब तक की गयी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की.
उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और अबकी बार 65 पार के संकल्प को दुहराया.
वहीं जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को पुरुष पुलिस के जवानों ने पीटा, ऐसे में 65 पार का लक्ष्य कैसे संभव है. इसके जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने के लिए मैं नहीं हूं.
विकास ही होगा चुनावी मुद्दा
उन्होंने इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. कहा कि इन पांच सालों में झारखंड का सबसे अधिक विकास हुआ है.
पहले झारखंड में भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या 25 लाख थी, इस बार दोगुना होने की उम्मीद है. हम लोग इस बार 65 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगे.
उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में केंद्र व राज्य के विकास का मुद्दा ही चुनावी मुद्दा बनेगा. अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए वोटरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा कि इसका शंखनाद जामताड़ा के जन आशीर्वाद यात्रा से हो चुका है.
इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारणः पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ शुरू किया सत्याग्रह
नहीं कटेगा सिटिंग एमएलए का टिकट
टिकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह संगठन का काम है. लेकिन सिटिंग एमएलए का टिकट किसी भी हाल में नहीं कटेगा.
ऐसे सभी मंडल अध्यक्ष, सभी विधानसभा की कोर कमेटी के सदस्यों के सदस्य बैठ कर सभी सीटें जीतने की रणनीति बनायेंगे.
सर्किट हाउस में भाजपा विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, अशोक सिंह, देवाशीष पाल, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थ सारथी, नितिन भट्ट आदि इस अवसर पर मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – #ParaTeachers का आंदोलन दशहरा तक के लिए स्थगित, एक बार फिर मनाने में सफल रहा शिक्षा विभाग



