Giridih

गिरिडीह पुलिस ने ढिबरा लोड गाड़ी को किया जब्त  

Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने  मंगलवार को थाना इलाके के धवापाट से ढिबरा लोड गाड़ी को जब्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी पुलिस ने ढिबरा लोड गाड़ी को जब्त किया. हालांकि कारवाई के दौरान गाड़ी का चालक फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार लोकाईं धावापात रोड से अवैध ढिबरा लोड गाड़ी गुजर रहा था. गुजरने के क्रम में गाड़ी सड़क के गड्ढे में जा फंसा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तिसरी थाना पुलिस को दी. तिसरी थाना पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया. वहीं अब पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है की गाड़ी और ढिबरा का मालिक कौन है.

Related Articles

Back to top button