JamshedpurJharkhand

मुसाबनी : जेब में मास्क रखनेवालों और बिना मास्क घूम रहे लोगों को पुलिस ने फटकारा, दी चेतावनी

Ghatshila : डुमरिया-मुसाबनी मुख्य सड़क पर सोमवार को तीन नंबर बस स्टैंड के समीप पुलिस ने सघन मास्क जांच अभियान चलाया. इस अवसर पर थाना के एएसआई अरविंद सिंह व पुलिस बल के जवानों ने बिना मास्क के बाइक चला रहे व राह चलते लोगों को रोका और जमकर फटकार लगायी. बिना मास्क के घूम रहे लोगों को उसी समय मास्क खरीद कर पहनने को कहा गया. इसके बाद पकड़े गये लोगों ने मास्क खरीद कर  लगाया.  कई ऐसे लोग भी पकड़े गये, जिनके पास मास्क तो था, परंतु वे उसे पहनने के बदले जेब में रखकर घूम रहे थे. ऐसे लोगों को भी पुलिस अधिकारियों ने जमकर फटकार लगायी और कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. इस बारे में थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी क्षेत्र में कोरोना महामारी के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए विशेष मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का खुद से पालन करें और इस महामारी को फैलने से रोकने में सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें – बिहार : नवादा में 4 साल की मासूम से दरिंदगी, बच्ची अस्पताल में भर्ती

 

 

Related Articles

Back to top button