
Ranchi: मुहर्रम के मौके पर रांची में अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकाला जाना शुरू हो गया. मेन रोड,डोरंडा समेत कई इलाकों में भारी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच जुलूस निकाला जा रहा है ताकि विधि-व्यवस्था इस दौरान सुचारू रूप से बनी रहे. एतियातन जुलूस के गुजरने वाले सभी इलाकों के बिजली काट दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके. मेन रोड में निकाले गए जुलूस और झांकियां देखते ही बन रही है. इसके लिए जगह जगह स्टॉल लगाकर जुलूस निकालने वाले लोगों को शरबत से स्वागत किया जा रहा है. झांकी में युवा अपनी खेल-कौशल के कलाओं का भी प्रदर्शन भी कर रहे हैं.





