
Chatra : ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर ने चतरा लोकसभा के आठ सदस्यों को (दिशा) डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्डिनेशन एंड मोनिटरिंग कमिटी का सदस्य मनोनीत किया है। इनका मनोनयन गैर सरकारी सदस्यों के रूप में हुआ है। मनोनीत सदस्यों में चतरा से बिरजू तिवारी, जनार्दन पासवान,
रजनीकांत सिन्हा व मीनू मीता तथा लातेहार से अमितनाथ शाहदेव, हरेकृष्ण सिंह, शिला देवी व गिरधारी यादव का नाम शामिल हैं। इनका मनोनयन चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह की अनुशंसा पर दिनांक 11 अक्टूबर 2020, पत्रांक 13016/02/2018 के आलोक में किया गया है। उक्त मनोनयन की जानकारी ग्रामीण व पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सांसद को पत्र प्रेषित कर दिया है। वहीं उपरोक्त लोगों का मनोनयन होने पर चतरा भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।




