
Khunti: जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी में मां और बेटे की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को स्थानीय लोगों को मिली. इसके बाद दोनों की हत्या की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ेंःसांसद निशिकांत दुबे पर 25 करोड़ मानहानि का दावा, 7 दिनों में जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
महिला के पति पर शक
मां और बेटे की हत्या के पीछे महिला के पति पर शक है. उसके द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई. फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. और जांच में जुटी हुई है. महिला और उसके बेटे की हत्या के पीछे आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है.
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है. इस मामले की छानबीन कर रही है. दोनों की हत्या किस वजह से की गई है इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीहः धनवार प्रखंड के अंचल निरीक्षक पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार




