
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में गुरूवार को बोलेरो के धक्के से पार्वती कुंवर नामक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में लिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिजन समेत आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और डालटनगंज-गढ़वा सड़क जाम कर दिया. पुलिस के हस्तक्षेप से करीब दो घंटे बाद जाम हटाया गया.
मुआवजा और बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग
सड़क जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन से चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर से चैनपुर थाना प्रभारी आनन्द कुमार मिश्रा ने लोगों को किसी तरह समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. पुलिस गाड़ी मालिक और चालक के संबंध में जानकारी इक्ट्ठा कर रही है.
इसे भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल : टीएमसी-भाजपा में घमासान, भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर पत्थरबाजी, आरोप टीएमसी पर




