
Chakradharpur: तीन बच्चे के बाद एक महिला को किसी दूसरे से प्यार हो गया. महिला अपने तीन छोटे-छोटे बच्चे को घर में अकेले छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गयी. यह घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के तांतनगर ओ पी क्षेत्र में बुधवार को घटी. भागने से पहले उस महिला ने बच्चों को बीस किलो चावल देकर बता कर गयी कि वे उसे पका कर खा लेना. जबकि उन बच्चों को भोजन बनाने ही नहीं आता है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय मुखिया ने थाना मंझारी (तांतनगर ओ0पी0) प्रभारी राहुल कुमार राम को जानकारी दी कि ग्राम खेड़िया टांगर निवासी मानी पूर्ति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई. उसके तीन अनाथ बच्चे सचिन पूर्ति उम्र-7 वर्ष, सोमा पूर्तिउम्र-5 वर्ष, असमान पूर्ति,उम्र-4 वर्ष है. इस बीच इन बच्चों की मां एक व्यक्ति के प्रेम में पड़ गयी. जिसके कारण बच्चों की मां बच्चों को भगवान भरोसे घर में छोड़ कर भाग गयी है. भागने से पहले उसने बाजार से बीस किलो चावल खरीद कर घर ले आई. उसने बच्चों को बताया कि भूख लगने पर इसे पका कर खालेना. जबकि बच्चों को भोजन बनाने नहीं आता है. इस बीच भूख से बच्चे रोने लगे, तब पड़ोसी ने मुखिया को जानकारी दी. मुखिया ने उन तीनों बच्चों को लेकर तांतनगर ओ पी पहुंचे. उन्होंने प्रभारी राहुल कुमार राम को सारी जानकारी दे कर बच्चों को सौंप दिया. इधर ओपी प्रभारी ने तीनों बच्चों को भोजन कराया और उन्हें पहनने का नया कपड़ा एवं चप्पल दिया. जिला बाल संरक्षण चाईबासा को सुपुर्द किया गया.




