Dhanbad

धनबाद में डेंगू के चार मरीज मिले, सभी एसएनएमएमसीएच में भर्ती

Dhanbad : धनबाद में बुधवार को 4 डेंगू के मरीज मिले. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू जैसे लक्षण वाले 24 मरीजों के खून की जांच एलाइजा माध्यम से की गई. जिसमें चार व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई.
वहीं जिला एवं प्रखंड स्तर के गठित टीम के द्वारा झरिया के लोदना क्षेत्र के मल्लाह पट्टी में कंटेनर सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरूकता कार्यक्रम, हैंड बिल वितरण के साथ-साथ संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 17 व्यक्तियों का मलेरिया जांच के लिए रक्त का नमूना संग्रहित किया गया. इससे पहले 11 व्यक्तियों की जांच में कोई भी डेंगू के संभावित लक्षण वाले मरीज नहीं मिले.

Related Articles

Back to top button