
Jamshedpur : इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा जमशेदपुर में आयोजित जलवायु परिवर्तन को लेकर कार्यशाला में हजारीबाग के सांसद सह स्टैंडिंग कमेटी फाइनेंस जयंत सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की. इस दौरान टाटा स्टील के मुख्य अधिकारी सहित जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी वर्ग उपस्थित थे.
इस दौरान सांसद ने भारत सहित पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब 200 रुपये लीटर पेट्रोल डीजल हो जाएगा तब लोग जलवायु परिवर्तन के प्रति खुद ब खुद सचेत होने लगेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही हम लोग विश्व पटल पर समुद्र रूपी स्थल पर है लेकिन कुएं में रहने जैसा एहसास करते हैं. यही कारण है कई विकट आपदा आने के बावजूद हम लोग उससे उबरने का प्रयास नहीं कर रहे हैं. यही वजह है कोरोना और सुनामी जैसे त्रासदी की ओर हम लोग लगातार बढ़ रहे हैं.
अब हमें नेट 0% जलवायु परिवर्तन की ओर जागरूक होने की आवश्यकता है. यही कारण है कि 122 वर्षों से पूरा विश्व लगातार तापमान परिवर्तन की रिकॉर्डिंग कर रहा है जो वर्तमान में काफी भयानक रूप ले चुकी है. भारत सरकार इस ओर काफी गंभीर है लेकिन इससे पहले आम जनता को सचेत होने की आवश्यकता है, तभी नेता और जनप्रतिनिधि इस ओर प्रबल हो पाएंगे तभी भारत सरकार की 2070 तक जलवायु परिवर्तन को शून्य तक लाने का संकल्प पूरा हो सकेगा.
ये भी पढ़े : झारखंड में कुछ दिनों तक थमेगी राजनीतिक उठा-पटक, सत्ता के लिए राहत की बात




