
Koderma: कोडरमा जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात 11 बजे परसाबाद बराकर नदी के समीप खाई में कार के गिर जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय यादव (उम्र 35 वर्ष, पिता सुभाष यादव, ग्राम चैनपुर डोमचांच) के रूप में हुई है. मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सौंप दिया गया. दूसरी घटना में तिलैया क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह 5 बजे करमा के पास वाहन की चपेट में आने से टेंपो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़े : फूड टेस्टिंग लैब में मांगे गए थे केमिकल एक्सपर्ट, विभाग ने भेज दिया लैब टेक्निशियन
मृतक की पहचान रितेश शर्मा (उम्र 24 वर्ष, पिता सत्यनारायण प्रसाद, तिलैया पानी टंकी रोड) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दुधीमाटी में वीडियोग्राफी का काम करने आया था. काम करके घर लौटने के क्रम में करमा के पास वाहन की चपेट में आने से टेंपो में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
जहर से एक महिला की मौत
जिला के डोमचांच थाना अंतर्गत पूरनाडीह में जहर खाने से महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी (उम्र 28 वर्ष, पति महेंद्र यादव ग्राम महुआटांड़ तिलैया) के रूप हुई है. जानकारी के अनुसार महिला का रांची से इलाज चल रहा था. वह कई दिनों से मायके पूरनाडीह में रह रही थी. बीती रात जहर खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
ये भी पढ़े : सांसद सह स्टिंग कमेटी फाइनेंस जयंत सिन्हा ने कहा- 200 रुपये पेट्रोल होगा तब लोग होंगे जलवायु परिवर्तन पर जागरूक




