BiharBihar UpdatesELECTION SPECIALLead News

मप्र उपचुनाव :  भाजपा को 14  सीटों पर बढ़त, कांग्रेस पांच पर और बसपा एक सीट पर आगे

Bhopal :  मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा 14 सीटों पर, कांग्रेस पांच तथा बसपा एक सीट पर आगे चल रही है.

मध्य प्रदेश में अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों से आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, गोहद से रणवीर जाटव सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी, आगर से मनोज उंटवाल और मंधाता से नारायण सिंह पटेल शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः बिहार चुनाव अपडेटः लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव दूसरे राउंड में पिछड़े

वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल, सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा, अंबाह से सत्यप्रकाश सखवार, दिमनी से राजेन्द्र सिंह तोमर और ब्यावरा से रामचंद दांगी अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं.

मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजोरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था. मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हुई. सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः बेरमो विधानसभा सीट के वोटों की गिनती शुरू

 

Related Articles

Back to top button