Uncategorized

बिहार चुनाव अपडेटः लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव दूसरे राउंड में पिछड़े

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. महागठबंधन और एनडीए कांटे की टक्कर जारी है. कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. इनमें लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप भी शामिल हैं. दूसरे राउंड की गिनती में तेज प्रताप पिछड़ गये हैं. वह समस्तीपुर के हसनपुर विधानसबा सीट से चुनाव मैदान में हैं. यहां जेडीयू के प्रत्याशी और विधायक राजकुमार राय आगे हैं. यहां 3 नवंबर को दूसरे फेज में वोटिंग हुई थी.

हसनपुर सीट को वीआइपी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस बार महुआ सीट को छोड़ कर तेजप्रताप यहां से चुनाव मैदान में हैं. उनका मुकाबला जेडीयू के प्रत्याशी और विधायक राजकुमार राय से है. राजकुमार राय ने 2015 के चुनाव में लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने आरएलएसपी के विनोद चौधरी को 29600 वोटों से हराया था.

Related Articles

Back to top button