
Ranchi: झारखंड के बेरमो विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गयी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच वोटों की गिनती चल रही है. बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अनूप सिंह और बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल समेत 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. 3 नवंबर 2020 को बेरमो विधानसभा के वोटरों ने इनकी किस्मत इवीएम में कैद कर दी थी. आज इनकी किस्मत का फैसला होना है.
इसे भी पढ़ें:शुरुआती रुझान में सत्ता की दौड़ में महागठबंधन को बढ़त
इनकी किस्मत का आज होगा फैसला
बेरमो विधानसभा उपचुनाव में 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस से कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह (हाथ), बीजेपी से योगेश्वर महतो बाटुल (कमल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से वैद्यनाथ महतो (हसिया और बाली), बहुजन समाज पार्टी (BSP) से लालचंद महतो (हाथी), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से कालेश्वर रविदास राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी से पंकज प्रसाद, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से बैजनाथ गोराई, मार्क्ससिस्ट को-ऑर्डिनेशन से शंकर घासी, राइट टू रिकॉल पार्टी से सुजीत कुमार वर्णवाल.
इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कैलाश चंद्र महतो), खिरोधर किस्कू, दिनेश कुमार मुंडा, द्वारका प्रसाद लाला, समीर कुमार दास, सुनीता टुडू और अजय रंजन चुनाव लड़े हैं.
इसे भी पढ़ें:रीजनल साहित्य के बीच सेतु का काम करें अंग्रेजी साहित्य के छात्र : कुलपति




