Fashion/Film/T.V

यूपी में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘सुपर 30’, कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार ने की सीएम योगी से मुलाकात

Lucknow: ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं बिहार, राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है.

शुक्रवार को कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. और फिल्म को ‘कर मुक्त’ करने का अनुरोध किया था. उनके साथ फिल्म निर्माता कंपनी के अधिकारी भी थे. जिसके बाद सीएम ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया.

इसे भी पढ़ेंःआइसीसी ने क्रिकेट के दो नियमों में किये बड़े बदलाव, कप्तानों को सस्पेंशन से राहत

सूचना निदेशक शिशिर कुमार ने बताया कि ‘शुक्रवार सुबह सुपर 30 कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार और फिल्म निर्माता कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनसे फिल्म को प्रदेश में कर मुक्त करने की मांग की.’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आनंद कुमार द्वारा छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग दिये जाने के काम की सराहना की.

‘सुपर 30’ फिल्म बिहार के आंनद कुमार की कोचिंग पर आधारित है. इस फिल्म के निर्माता रिलायंस इंटरेटेनमेंट है तथा निर्देशन का जिम्मा विकास बहल ने संभाला है.

फिल्म में आनंद की भूमिका में ऋतिक रोशन हैं. इसके अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है. फिल्म को बिहार और राजस्थान में पहले ही कर मुक्त किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ेंःधोनी पर बोले गंभीरः प्रैक्टिकल होकर फैसला लेने की जरूरत, उनकी तरह भविष्य को देखना जरुरी

Related Articles

Back to top button