GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह के दिल्ली पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन

Giridih: दिल्ली पब्लिक स्कूल में मदर्स डे को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल में बच्चों ने अपनी मां का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया. कार्ड बोर्ड में संदेश लिखकर अपनी मां को भेट करते नजर आए. बच्चों के प्यार से अभिभूत मातृत्व शक्ति के आंखों में आंसू झलक आए. प्रिंसिपल सोनी तिवारी के नेतृत्व में माताओं के बीच खेल प्रतियोगिता कराई गई. जिसमें कई महिलाओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता ने सफल हुई महिलाओं को स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा ने सम्मानित किया. जबकि बच्चो ने मां के लिए कई गीत गुनगुनाए.

इधर स्कूल की प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने कहा कि मदर्स डे हर बच्चें के लिए बेहद खास होता है. यही वो दिन हैं जब एक एक बेटे और बेटियां अपनी मां के प्रति स्नेह दिखाती है. स्कूल में हुए कार्यक्रम को लेकर स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाए और महिलाएं मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: खंडोली जाने के क्रम में गिरिडीह के सोनबाद में स्कॉर्पियो पलटी, चार युवक जख्मी

Related Articles

Back to top button