
Giridih: सम्मेद शिखर मधुबन पार्श्वनाथ में एक बार फिर जैन तीर्थ यात्रियों की भीड़ भगवान पार्श्वनाथ जुटी है. सावन सप्तमी को लेकर बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बाहरी राज्यों से आएं श्रद्धालुओं की भीड़ ने मोक्ष कल्याण महोत्सव को लेकर मधुबन में भव्य शोभा यात्रा निकाला. और सम्मेद शिखर का भ्रमण करते हुए पारसनाथ पहाड़ पहुंचे. जहां भगवान पार्श्वनाथ को 25 किलो का निर्वाण लाड्डु अर्पित किया गया. महिलाओं से लेकर पुरुष और युवक-युवतियां बैंड पार्टी के धुन पर पांरपरिक नृत्य करते चल रहे थे. जबकि श्रद्धालु सिर पर भगवान पार्श्वनाथ के अष्टधातु की मूर्ति को रखकर पर्वत पर चढ़ाई शुरु किया. और पार्श्वनाथ टोंक पर भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष निर्वाण लाड्ु अर्पित किया. मौके पर कई विधी-विधान भी हुए. बुधवार की सुबह हुए मोक्ष कल्याणक विधान को लेकर हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. हर कोई आस्था और भक्ति में डूबा दिखा. जैन मुनियों के सानिध्य में विधान किया. और निर्वाण लाडू चढ़ाए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में निर्भय शाहाबादी के आवास पर ED की रेड खत्म, कई दस्तावेज जब्त




