
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज भारत के मिशन चंद्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी. मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- अद्भुत!! अविस्मरणीय!!
तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया. देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया. अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार.
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को दी बधाई
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया. मौके पर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां दी. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इसरो की आज की उपलब्धि वाकई शानदार और बेमिसाल है. आज देश ने जो सफलता हासिल किया है वो एक सामूहिक संकल्प का परिणाम है. यह किसी एक व्यक्ति का नहीं. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन करेगा जिन्होंने इसरो जैसी संस्था का निर्माण कर देश का मान बढ़ाया.
इस अवसर पर बन्धु तिर्की, केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, डॉ एम तौसीफ, गजेन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, नेली नाथन, केदार पासवान, सुर्यकांत शुक्ला, उज्ज्वल तिवारी, भानू प्रताप बड़ाईक, धनंजय सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, नरेन्द्र लाल गोपी, सलीम खान, अरूण श्रीवास्तव, छोटू सिंह उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – खूंटी, लोहरदगा सहित सात जिलों के ओबीसी ईडब्ल्यूएस कोटे के 10 फीसदी आरक्षण में शामिल, आवेदन तथा नियुक्ति के लिए पात्र माने जायेंगे



