
Giridih: बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी कर प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक को सख्ती से लागू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रशिक्षु आईएएस उत्कृर्ष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदर एसडीएम विशालदीप खलखो, सदर अचंलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस ने कहा कि पर्व के दिन जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले छह इंट्री गेट बंद रहेंगें. किसी भी प्रकार के बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा. इसके तहत बरवाडीह, पपरवाटांड, सिहोडीह, गांडेय के एफसीआई गोदाम के समीप और पचंबा के बुढ़वा अहार तालाब और पचंबा हाई स्कूल के समीप प्रवेश द्वार को बंद रखने का निर्देश दिया गया. इस दौरान नगर निगम को पूरे शहर में सफाई कार्य को शुरु करने का निर्देश दिया गया साथ ही सुबह से ही पेयजलापूर्ति को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया गया. वहीं बिजली आपूर्ति सामान्य रखने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को सुनाई 10 साल की सजा




