Crime NewsJamshedpurJharkhand

कालाझोर में प्रेमी युगल का शव मिलने का मामला : सालभर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, कैनाल के पार था दोनों का घर

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर गांव में एक ही फंदे से लटकता प्रेमी युगल का शव पाए जाने के सनसनीखेज मामले को लेकर ग्रामीणों ने दबी जुबान कई तरह का चर्चाएं शुरू कर दी है. उस पर गौर करें तो कुश सिंह (21) और रीना सिंह (18) के बीच करीब सालभर पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यूं तो दोनों ही गांव कालाझोर के ही रहनेवाले थे, लेकिन उनके घर के बीच एक कैनाल है.

कैनाल के इस पार एक का घर तो उस पार दूसरे का घर था. हालांकि कुश के पड़ोस में ही रानी के मामा का घर है. वहां अक्सर रानी आती-जाती थी. उसी बीच दोनों के बीच पहचान हुई. फिर मामला प्रेम संबंध में जा बदला था. ग्रामीणों की मानें तो दोनों एक ही जाति से भी आते थे. इससे दोनों को लगता था कि उनके घरवाले उनकी शादी के लिए राजी हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इस बीच गुरुवार की सुबह गांव के ही एक आम के पेड़ में एक धोतीनुमा फंदे से लटकता दोनों का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी गई. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अब मामला आत्महत्या का है या कुछ और? इसका खुलासा तो पुलिस की जांच के बाद की होने की उम्मीद जतायी है. हालांकि फिलहाल जो स्थिति है उसमें दोनों संभावनों से दबी जुबान इंकार नहीं कर रहे हैं. बताया यह भी जा रहा है कि युवती बुधवार की शाम से ही घर से लापता थी. उसके बाद सुबह युवक के साथ उसका एक ही फंदे से झूलता शव पाया गया.

जब दोनों के परिजन तैयार थे तो फिर यह घटना कैसे ?
फिलहाल यह भी बात सामने आ रही है कि रीना के पिता समीर सिंह और कुश के बड़े भाई का कहना है कि रीना और कुश के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में उन्हें अच्छी तरह से पता होता तो वे उन दोनों की शादी से इंकार नहीं करते. क्योंकि दोनों के बीच जात-पात की भी कोई दीवार नहीं थी. हालांकि, अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि युवक और युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार ही थे तो फिर इस तरह की घटना घटी कैसे? जाहिर तौर पर पूरी घटना पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-जमशेदपुर : एमजीएम थाना इलाके के कालाझोर में पेड़ पर एक ही फंदे से झूलता मिला प्रेमी युगल का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Related Articles

Back to top button