
Jamshedpur : शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर गांव में दिल को दहला देनेवाला एक मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने सुबह गांव के पास ही एक पेड़ पर एक ही फंदे से युवक और युवती का शव पेड़ से झूलता पाया. इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बता दें कि दलमा से सटा सुदूर इलाका है. फंदे से झूलता जिस युवक शव मिला उसका नाम कुश और युवती का नाम रीना है. दोनों कालाझोर के ही रहनेवाले बताये जा रहे हैं.
जानकारी मिलते ही गांव समेत आसपास के इलाके के लोग घटना स्थलपर जमा हो गए. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि युवक और युवती ने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया है या कहीं मामला कुछ और तो नहीं है, पुलिस इसकी गहन जांच में जुटी है. इस पूरे मामले में एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. इस बीच युवती के पिता और भाई ने भी प्रेम प्रसंग की बात कही है. उन्हें घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब पेड़ पर दोनों का शव झूलता पाया. उनका कहना है कि युवती कब घर से निकली और उसके बाद क्या हुआ? इस संबंध में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है. बहरहाल, मामले की गहन पुलिस जांच के बाद से ही इससे जुड़े सभी पहलुओं के खुलासे की उम्मीद जतायी जा रही है.
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर : बारीगोड़ा में दुकानदारों से रंगदारी मांगी, मारपीट और तोड़फोड़, विरोध में आज दोपहर तक बंद रहेंगी दुकानें




