Bihar

मॉडल मोना ने अस्पताल में तोड़ा दम, घर के सामने मारी गयी थी गोली

मिसेज बिहार की रनरअप रहीं थी अनिता देवी उर्फ मोना

Patna : बिहार की चर्चित मॉडल अनिता देवी उर्फ मोना की इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई है. उन्‍हें अपराधियों ने राजीवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगरी सेक्‍टर-2 में घर के ठीक सामने गोली मार दी थी. यह वारदात दशहरा मेले के दौरान रात के वक्‍त हुई थी. बताया जा रहा था कि मेले से घूमकर लौटने के दौरान मोना को गाेली मारी गई थी. गोली पेट के हिस्‍से में लगी थी, जिससे लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी.

घायल मोना को राजीव नगर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर माडल को आइजीआइएमएस में शिफ्ट किया गया था. राजीव नगर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि मोना ने रविवार की तड़के चार बजे दम तोड़ा. वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है. इस मामले में कई राज अब मोना राय की मौत के साथ ही दफन हो गये.

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद : सहेली से मिलने जा रही थी छात्रा, तीन बदमाशों ने अगवा कर किया सामूहिक बलात्कार

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम मोना अपनी छोटी बेटी के साथ मंदिर में पूजा करने गई थीं. वह नवरात्र का व्रत कर रही थीं. मंदिर से लौटकर उन्‍होंने अपने घर का दरवाजा खोला था और स्‍कूटी को घर के अंदर कर रही थीं. इस बीच बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी. दोनों के हेलमेट पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी थी.

पुलिस ने मॉडल के संपर्क में रहे एक बिल्‍डर के ठिकाने पर छापेमारी की थी. हालांकि उसकी संलिप्‍तता का कोई सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है. बिल्‍डर के ठिकाने पर शराब मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. माडल की हत्‍या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

गौरतलब है कि दो साल पहले से मॉडलिंग के क्षेत्र में मोना काम कर रही थीं. 2021 में मिस एंड मिसेस ग्लोबल बिहार में रनर अप भी रह चुकी थी. उनके पति सुमन कुमार बोरिंग रोड स्थित कैनन कंपनी के डीलर के यहां सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं. पति ने बताया कि मेरी पत्नी टिक-टॉक भी बनाती थी. साथ ही वह मॉडलिंग भी करती थी. उन्होंने बताया कि 2006 में अनीता के साथ शादी हुई थी.

इसे भी पढ़ें : गोपालगंज : बैंक ऑफ इंडिया में गार्ड की बंदूक से चली गोली, तीन जख्मी

Related Articles

Back to top button