
Ranchi: पंडरा बाजार समिति से होते हुए बनहोरा-नोबा नगर सड़क निर्माण के लिए फिर से टेंडर जारी किया गया है. पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क का रि-टेंडर जारी करते हुए टेंडर भरने के लिए समय-सीमा निर्धारित की है. विभाग ने पिछले माह ही इसके निर्माण के लिए निविदा जारी की थी, जिसमें कई ठेकेदारों ने भाग लिया था.
सूत्रों के अनुसार अधिकांश अर्हता पूरी नहीं होने की वजह से टेंडर पाने में असफल रहे. ऐसे में विभाग ने नये सिरे से निविदा जारी की है.
इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’
बता दें कि पंडरा से बनहोरा बस्ती होते नोबा नगर तक सड़क के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कराने का फैसला लिया है. यह सड़क एनएच 75 के रातू रोड से एनएच 23 के इटकी रोड नोबा नगर तक मिलती है. सड़क अभी बनी हुई है. रोजाना सैंकड़ों गाड़ियां इस रूट पर चलती हैं, पर पीसीसी रोड होने के कारण आवागमन सुगम नहीं है. कई जगह सड़क टूट भी गयी है. ऐसे में पथ विभाग ने इसे बनवाने का निर्णय लिया है.




