Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

बाल सुधार गृह में बाहर से गांजा फेंकते हुए एक गिरफ्तार, एक फरार

Ranchi : डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में नशे का सामान फेंकनेवाले एक युवक को रंगे हाथ धरा गया है. बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को नशे का समान अंदर फेंकते हुए धर दबोचा. जांच में आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ. मिली जानकारी अनुसार बाल सुधार गृह के अंदर मौजूद बाल कैदी नशे की लत को पूरा करने को लेकर नशे का सामान अंदर मंगाते हैं. दो युवक गांजा, नशे के टैबलेट, गुटखा, खैनी जैसे सामान लेकर बाल सुधार गृह के पास पहुंचे. एक बैग में रख कर इन सामान को अंदर फेंकने लगे, लेकिन इसी दौरान सुधार गृह में तैनात जवान की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद अलार्म बजाया गया और सुधार गृह की सुरक्षा में लगी क्यूआरटी ने दो में से एक आरोपी को धर दबोचा. उसे सदर थाने के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़ें: राज्य के मनरेगा कर्मियों को दीवाली के पहले मिलेगा मानदेय, राशि आवंटित

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि बाल सुधार गृह में ये कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व में भी इस तरह की बातें सामने आयी हैं. बाल सुधार गृह के अंदर शराब पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई थीं. इसके बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये गये थे. बावजूद इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. जिसमें गिरफ्तार आरोपी नशे के सामान अंदर फेंकते नजर आ रहे हैं. दोनों आरोपी स्कूटी पर वहां पहुंचे थे. उनके द्वारा नशे के टैबलेट, गांजा, गुटखा सहित अन्य सामान फेंके गये थे. लेकिन सैफ जवान की तत्परता के चलते एक आरोपी दबोचा गया. एक भाग निकला है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’

Related Articles

Back to top button