
Special correspondent
Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा सामग्री मद में 50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है. यह राशि सभी जिलों के बीच मनरेगा के लंबित दायित्व के भुगतान के लिए आवंटित की गयी है. ग्रामीण विकास विभाग ने सामग्री मद की राशि की निकासी में सबसे पहले अर्द्धकुशल, कुशल मजदूरों के लंबित मजदूरी का भुगतान करने को कहा है. इसके अलावा सभी प्रकार के पूर्ण सिंचाई कूप की योजना जिसमें सामग्री मद में राशि का बकाया है उसका भी भुगतान करने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद के SNMCH अस्पताल से नवजात की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बकाये राशि के भुगतान के बाद योजना मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने का भी निर्देश दिया गया है. वैसी चालू योजनाएं जिसमें बंधाई कार्य पूर्ण होने वाला हो उन सभी कूपों में सामग्री मद के लंबित दायित्व का भुगतान करने को कहा गया है. भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं के लिए सामग्री मद में भुगतान के लिए लंबित राशि उपलब्ध कराया जा रहा है लंबित राशि का भुगगतान कर संबंधित योजना को सभी प्रकार से पूर्ण करते हुए तुरंत मनरेगासॉफ्ट में बंद किया जा सके.
इन जिलों को इतनी मिली राशि
धनबाद:40 लाख, खूंटी-45,लोहरदगा-50,कोडरमा-55,सरायकेला-खरसावां-100,रामगढ़-105,पूर्वी सिंहभूम-110,पाकुड़-115,साहेबगंज-145,सिमडेगा-150, दुमका-160,गुमला-160, बोकारो-185,लातेहार-190,चतरा-195, हजारीबाग-250,रांची-250,गिरिडीह-310,गोड्डा-320,पलामू-320,जामताड़ा-430,देवघर-430,गढ़वा-735 कुल:5000 लाख
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के 263 पंचायत समितियों के विकास में चार फीसदी ही राशि हुई खर्च




