
Jamshedpur : जिले के ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से डालसा की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को गति देते हुए डालसा की टीम बोड़ाम के बंगाल बार्डर पर पहुंची और गांव के लोगों को कानून की जानकारी देकर जागरूक करने का काम किया. आउटरीच प्रोग्राम के तहत डालसा का जागरूकता मोबाइल वैन बंगाल के बॉडर पर मुकरूडीह गांव पहुंची.टीम के लोगों ने सभी घरों में जाकर पंपलेट बांटा और लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी.
टीम में ये थे शामिल
टीम में अधिवक्ता मोहम्मद शकील के साथ पीएलवी नागेन्द्र कुमार, अरुण रजक, निताई चन्द्र गोराई व राजीव महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. यह अभियान 14 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- तीन बार कर चुका था खुदकुशी का प्रयास, जानें क्या हुआ चौथी बार में




