Chaibasa

विधायक सुखराम उरांव ने कस्तूरबा विद्यालय में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बदंगांव प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर श्री उरांव ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बन जाने से छात्राओं को काफी लाभ पहुंचेगा. उन्होंने कहां के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ सकते हैं. इससे मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होना जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहले की उपेक्षा वर्तमान में काफी सुविधा बढ़ाई गई जिससे बच्चे आगे की भविष्य  तय सकते हैं.इस अवसर विद्यालय के वार्डन रोशनी गोधरा ने भी संबोधित करते हुए विद्यालय परिसर में बने बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट की सराहना की. उन्होंने विधायक सुखराम उरांव का विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति सभी अवगत कराया. इस अवसर पर  जिला परिषद सदस्य बसंती पुरती , प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गिरिजा नन्द किस्कु,  झामुमो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम मुण्डारी, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम, झामुमो के स्थानीय नेता विक्की सिंह, शंकर नायक  विधालय में अध्ययनरत छात्राओं सहित विधालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पदाधिकारी एवं शिक्षक, शिक्षिकाऐं मौजूद रहीं.

Related Articles

Back to top button