
Ranchi: बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 43 (एनएच 33) राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर आजसू पार्टी के द्वारा बुंडू से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी निजी वाहनों को टोल मुक्त करने के उद्देश्य से आजसू नेता राज किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया है, लोगों की मांग है कि जब तक टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में निजी वाहनों को टोल मुक्त नहीं किया जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा इस बीच कार्यकर्ताओं ने खाने-पीने की सामग्रियों को भी धरना स्थल पर आकर पहुंचे हैं दर्जनों महिलाएं इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं इधर टोल प्लाजा के मैनेजर नितिन भारद्वाज ने बताया कि उनके द्वारा एनएचआई के पदाधिकारियों को सूचना दी गई है. इधर देर संध्या बुंडू एसडीओ अजय कुमार साव, बुंडू डीएसपी अजय कुमार, अंचलाधिकारी बुंडू राजेश कुमार डूंगडूंग , प्रखंड विकास पदाधिकारी संध्या मुंडू, बुंडू थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी पहुंचकर अनशनकारियों को समझाने में जुटे हुए हैं.




