
Giridih: बरमसिया चिल्ड्रैन पार्क में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान होली मिलन समारोह में शामिल होने गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह ओबीसी सेल के प्रर्देश महासचिव नवीन आनंद चाौरसिया भी पहुंचे। चिल्ड्रैन पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में पार्टी के प्रर्देश सचिव अजय सिन्हा मंटु, पोरेश नाथ मित्रा, कृष्णा सिंह, मोहम्मद हसैनन, एनएसयूआई के अध्यक्ष अभय कुमार भी शामिल हुए। सदर विधायक सोनू के साथ कांग्रेस नेताओं ने मौके पर सादगी के साथ होली मनाया। फगुआ के पांरपरिक गीतों पर सदर विधायक सोनू भी झूमते दिखे। कांग्रेस नेताओं की मस्ती देखा तो विधायक सोनू भी उनका उत्साह बढ़ाने उनके मस्ती में डूब गए। और एक-दुसरे को गुलाल लगाकर रंगो के इस त्योहार की बधाई दिया। होली की मस्ती में डूबे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सदर विधायक को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लेते हुए पंरपरा का निर्वाहन किया। तो विधायक सोनू भी बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए गुलाल लगाया, और आशीर्वाद देते कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का त्योहार है। ना कोई छोटा ना कोई बड़ा, एक-दुसरे के सारे गिले-शिकवे भूल कर ही इस त्योहार को पंरपरां के साथ मनाना होली का संदेश है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर जी ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मनाई होली

इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन आनंद चाौरसिया ने कहा कि होली समाज को मजबूत करता है। गुलाल लगाकर एक-दुसरे को बधाई और शुभकामनाएं देने का पर्व माना जाता है होली। इधर होली मिलन समारोह में सीताराम पासवान, शशि शर्मा, रवि यादव, मीरा सिंह, रीता देवी, एहसान, मोहम्मद मिनहाज, बंटी यादव समेत काफी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.




