
Ranchi: झारखंड की राजनीति हलके में इन दिनों राज्य सरकार गिराने की साजिश के तहत विधायकों की खरीद का मामला खूब चर्चा में है. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर इनलोगों पर विधायकों को खरीदने का आऱोप लगाया था. जानकारी हो पिछले दिनों कांग्रेस के तीन विधायक दिल्ली गये थे. इनमें बरही विधायक उमाशंकर अकेला, डॉ इरफान अंसारी के अलावा बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल हैं. 24 जुलाई को रांची से तीन लोगों को रांची पुलिस ने पकड़ा है. इन पर विधायकों की खरीद प्रक्रिया में शामिल होने का केस लगा है.
इस मामले में कहा जा रहा है कि पीएनआर नंबर(IGCT2V) पर विधायकों के अलावा उक्त तीनों आरोपी भी दिल्ली गये थे. अब इस मामले पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने नाराजगी जतायी है. कहा है कि मेरी इमेज को खराब किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News: अवैध निर्माण पर अब RERA भी रेस में, 25 प्रोजेक्टस को किया रिजेक्ट
इरफान बोले, मेरे ही पीछे पड़ी है मेरी पार्टी
न्यूज विंग ने पीएनआर मसले पर डॉ इरफान से बात की. इस पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मेरी इमेज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. मेरी ही पार्टी के लोग मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं. उन्हें शायद ये नहीं मालूम कि मेरे चलते ही पार्टी सत्ता में आयी और मुझे ही बदनाम करने पर तुली है, ये मैं कतई बरदाश्त नहीं करूंगा. ये सब काम माफिया का है.
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का पोस्टर चिपका कर 28 से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने का ऐलान
सीबीआई जांच हो
डॉ इरफान ने इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सारा कुछ दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा. उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता के इलाज कराने दिल्ली गया था.
इसे भी पढ़ें :Begusarai: युवा RJD नेता की दबंगई, ट्रैक्टर से दर्जन भर लोगों को कुचलने का किया प्रयास
अमित कुमार यादव के पीएनआर पर गया था दिल्ली
डॉ इरफान ने कहा कि उन्हें निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव ही दिल्ली लेकर गये थे. क्योंकि, उनकी पत्नी को भी वेदांता में दिखाना था. इस मामले की जांच जरूरी है.
इसे भी पढ़ें :हर निकाय में 15-20 एकड़ भूमि में बनेगी आवासीय कॉलोनी, नगर विकास विभाग तैयार कर रहा योजना




