
Ranchi: झारखंड के नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद स्मृति सप्ताह मनाने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, बीते एक साल में देशभर में 160 माओवादियों की मौत पुलिस मुठभेड़ या अन्य वजहों से हुई है. खूंटी-रांची सीमावर्ती क्षेत्र तमाड़ के चौक-चौराहों पर नक्सली बैनर पोस्टर साटे है.
इसे भी पढ़ेंः
जिसके माध्यम से बताया गया है कि नक्सली शहीद सप्ताह मना रहे हैं और इसी के तहत गांव गांव में अपने शहीद साथियों को पोस्टर में लाल सलाम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पोस्टर में मुख्य रूप में कामरेड मितन लाल, डुमका सोरेन, मोतीलाल मुंडा, एतवा मुंडा, कामरेड स्माइली, कामरेड रवि उर्फ जयलाल, सहित अन्य नक्सलियों के नाम पर पोस्टर चिपका कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. बैनर पोस्टर की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी बैनर-पोस्टर जब्त कर लिये हैं.




