Jamshedpur

पटमदा पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, कई श्राद्धकर्म में की मदद

Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को पटमदा के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान वे कई श्रद्धकर्म में भी शामिल हुए और लोगों की मदद की. बंगाल सीमा से सटे ओड़िया पंचायत के दांदूडीह गांव के जब्बर मोदक की पिछले दिनों बंगाल के जिलिंग छाताटांड़ में भैंसा लड़ाई के दौरान भगदड़ में हुई मौत की सूचना के बाद उनके घर पहुंचे विधायक ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया. परिवार के लोगों को उन्होंने सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया संघ पटमदा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर टूडू,  झामुमो के किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष  कर्मकार, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दयाल  महतो,  फूलचांद महतो, मानवेश बनर्जी, सुनील महतो, निर्मल मुर्मू, महेंद्र महतो, सहदेव आदि मौजूद थे. वहीं बांगुड़दा गांव में झारखंड आंदोलनकारी खगेन महतो की माताजी बासंती महतो के निधन पर विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त की. मौके पर उनके साथ झामुमो पंचायत अध्यक्ष मंटू महतो, प्रदीप सिंह, फुलचांद महतो, मानवेश बनर्जी भी मौजूद थे. इससे पूर्व काश्मार पंचायत के सांजड़ा गांव में मनोरंजन माझी को उनकी माता पुटी माझी के श्राद्धकर्म में जाकर मदद की.

इसे भी पढ़ें- मानगो जयप्रकाश सेतु से महिला का शव बरामद

 

 

Related Articles

Back to top button