BokaroJharkhand

आईपीएल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट गोमिया में शुरू, 44 टीमें ले रही हैं हिस्सा

Gomia : आईपीएल T-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ऑस्ट्रेलिया की ओरिका कंपनी की ओर से किया गया. कंपनी के पर्यावरण विभाग के प्रमुख जेम्स स्टनिंग, आईईएल कंपनी गोमिया के एचआर प्रबंधक बीके दुबे एवं प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद्र हांसदा ने संयुक्त रूप उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल चाहे कोई भी हो सबको अनुशासित और खेल भावना से अपनी प्रतिभा को उकेरना चाहिए. जिससे टीम के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर  राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बना सकते हैं.

खुदगड्ढा क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 125 रन बनाए

वहीं इस मौके पर एचआर प्रबंधक विजय कुमार दुबे ने कहा कि इस T20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 44 टीमें भाग ले रही हैं. साथ ही कहा कि उद्घाटन मैच खुदगड्ढा क्रिकेट टीम एवं राईजनिंग स्टार क्लब बीडीओ रोड गोमिया के बीच खेला गया. पहले खेलते हुए खुदगड्ढा क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 125 रन बनाए, जिसके जवाब में स्टार क्लब ने 15 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर छह विकेट से खुदगड्ढा को हराया. इस दौरान आईईएल के अधिकारी राजेश वर्मा, मनोज सिंह एवं खेल अंपायर जितेंद्र पांडेय, संतोष यादव आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – पाकुड़ः बीजीआर कंपनी ने पचुवाड़ा नॉर्थ कोल परियोजना में बिना अनुमति की ब्लास्टिंग

इसे भी पढ़ें – जानें वो वजहें, जो JPSC MAINS परीक्षा स्थगित करने की मांग को ठहराती हैं जायज

Related Articles

Back to top button