
Patna: जानीपुर थाना अंतर्गत निहुरा मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार ने एक मजदूर को टक्कर मार दी. इस हादसे में उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख रातभर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने लगे.
सूचना पर पहुंचे जानीपुर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने लोगों को मुआवजे की राशि दिए जाने का भरोसा दिलाकर जाम हटवाया.
इसे भी पढ़ें : मानगो जयप्रकाश सेतु से महिला का शव बरामद
मजदूरी कर घर लौट रहा था
मृतक की पहचान निहुरा ढिबरा निवासी मल्लू चौहान (35) के रूप में हुई है. मृतक गुरुवार देर रात मजदूरी कर माधवपुर रोड होते हुए अपने गांव ढ़िवरा लौट रहा था. इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने मल्लू चौहान को टक्कर मार दी. इस हादसे में मल्लू चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और टक्कर मार मोटरसाइकिल सवार घटनास्थल से भाग निकला. हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने निहुरा माधोपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे हुए इस हादसे के बाद जानीपुर थाना के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन ग्रामीण मुआवजे की राशि तुरंत देने की मांग करने को लेकर घटनास्थल पर डटे रहें . आसपास के लोगों ने बताया कि मल्लू चौहान के परिवार में एक बेटा और चार बेटी है जिसमें मल्लू चौहान ने एक बेटी का शादी किया है. बाकी चार बच्चों की परवरिश की जिम्मेवारी मल्लू चौहान पर ही थी. वह मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 17 विभागों की नियुक्ति नियमावलियों में नहीं हुआ बदलाव,अब मिला सिर्फ दस दिन का समय




