Giridih

झामुमो कार्यालय पहुंचे विधायक केदार हाजरा, हुआ स्वागत

Giridih: टिकट कटने से नाराज भाजपा से झामुमो में आए जमुआ विधायक केदार हाजरा का स्वागत रविवार को गिरिडीह के पार्टी कार्यालय में किया गया. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी. केदार हाजरा को माला पहना कर स्वागत किया.पत्रकारों से बातचीत के क्रम में केदार हाजरा ने कहा कि वह पिछले कई सालों से जमुआ के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं. लिहाजा, वह गुरुजी शिबू सोरेन की राजनीतिक से प्रभावित हो कर जेएमएम से जुड़े हैं. मकशद सिर्फ एक है जमुआ की सेवा का. सवालों के जवाब में केदार हाजरा ने कहा कि उनकी नजर में राजनीतिक कभी भगवा और हरा नहीं रहा, बल्कि, वो सिर्फ काम करने पर भरोसा करते रहे हैं. एक सवाल के जवाब में हाजरा ने इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा था कि उन्हें मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए, और न ही धर्म की राजनीतिक से वो खुद को जोड़े हैं, उनके लिए जमुआ की जनता सब कुछ है. बातचीत के क्रम में केदार हाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भी भड़ास निकाली और कहा कि जिस व्यक्ति को शिबू सोरेन ने राजनीतिक में चलना सिखाया. उसने उनके सिद्धांत से खुद को दूर कर लिया. स्वागत समारोह को सदर विधायक सोनू ने भी संबोधित किया. जबकि कार्यक्रम में अभय सिंह, रॉकी सिंह शाहनवाज अंसारी समेत कई मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button