रांची: शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। घटना को लाला लाजपत राय स्कूल के निकट हिंदपीढ़ी लाह फैक्ट्री रोड में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने युवक की पहचान संजीत कुमार उर्फ़ भानु के रूप में की है। शव जब्त करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
12:02 बजे —
हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस युवक का पोस्टामार्टम किये बिना मामले को रफा दफा करने के प्रयास में लगी है। इसका विरोध करते हुए उन्होंने प्रदर्शन भी किया।




