JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

मिशन-2024: यूपीए में सीट बंटवारे को लेकर फंसेगा पेंच, राजद ने चार सीटों के लिए ठोकी ताल

Ranchi: अगले वर्ष 2024 में आमचुनाव होने हैं इसके लिए महागठबंधन (यूपीए) दलों के बीच अपने-अपने तरीके से तैयारियां शुरु हैं. हालांकि, झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से किस सीट पर कौन दावेदारी ठोकेगा अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है. पर राजद ने चार लोकसभा सीटों के लिए अपनी मंशा जता दी है. उसने पलामू, चतरा, गोड्डा और कोडरमा सीट के लिए अपना दावा पेश कर दिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पलामू और चतरा लोकसभा सीट उसकी परंपरागत सीट रही है. इसके अलावे गोड्डा और कोडरमा में भी पार्टी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड बढ़िया रहा है, ऐसे में इस बार के चुनाव में वह इन चारों सीटों पर ताल ठोकेगा.

पलामू और चतरा में राजद ने शुरू कर दी हैं तैयारियां

पलामू और चतरा से राष्ट्रीय जनता दल से दो-दो बार सांसद रह चुके हैं. 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में पलामू और चतरा से राष्ट्रीय जनता दल दूसरे स्थान पर रही है. फिलहाल दोनों लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. पलामू और चतरा लोकसभा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. पार्टी जिला और प्रखंड स्तर पर बैठक कर रही है और रूठे कार्यकर्ताओं को भी मनाने का प्रयास कर रही है.

मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव!

पार्टी गलियारों में चर्चा यह भी है कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे सत्यानंद भोक्ता ने तो चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है. इन्होंने घोषणा सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक किया है. घोषणा से पहले मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पलामू में राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की भी कोशिश की थी. हालांकि, मंत्री सत्यानंद भोक्ता का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल बड़ी पार्टी है. बड़ी पार्टियों में कभी-कभी टकराहट होती है. कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है और सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे.

क्या कह रहे हैं पार्टी अध्यक्ष

इधर, राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा है कि चार जिलों में पार्टी तैयारी कर रही है. पार्टी लीडर भी चाहते हैं कि इन चार जिलों से पार्टी का प्रतिनिधित्व हो. लेकिन अंतिम फैसला राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे.

इसे भी पढ़ें: तत्कालीन अंचल अधिकारी, बोआरीजोर पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

 

 

Related Articles

Back to top button